यु वा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 का आयोजन जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के विजन विकसित भारत 2047 के तहत इस बार उत्सव को ' यंग लीडर्स ' और ' सांस्कृतिक ट्रैक ' दो भागों में आयोजित किया जा रहा है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक ट्रैक में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, पेंटिंग, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक विधाएं शामिल हैं। थीम ' नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत ' रखी गई है।
खास बातें
- सांस्कृतिक ट्रैक में जिला स्तर पर आयोजन 19 से 31 अक्टूबर 2026, संभाग स्तर पर 26 से 29 नवंबर 2026 तक होगा एवं राज्य स्तर पर तिथि पृथक से घोषित होगी।
- समूह लोकनृत्य/लोकगीत विधा में जिला स्तर पर 7 युवा + 3 सहयोगी, नुक्कड़ नाटक विधा में 10 युवा, पेंटिंग और कविता विधा में 2 युवा प्रतिभागी रहेंगे।
- इच्छुक विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालय/विद्यालय के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन कर कार्यालय में फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सांस्कृतिक ट्रैक में जिला स्तर पर आयोजन 19 से 31 अक्टूबर 2026, संभाग स्तर पर 26 से 29 नवंबर 2026 तक होगा एवं राज्य स्तर पर तिथि पृथक से घोषित होगी। जिले के विजेता दल संभाग में और संभाग के प्रथम-द्वितीय दल राज्य स्तर पर जाएंगे। समूह लोकनृत्य/लोकगीत विधा में जिला स्तर पर 7 युवा + 3 सहयोगी, नुक्कड़ नाटक विधा में 10 युवा, पेंटिंग और कविता विधा में 2 युवा प्रतिभागी रहेंगे।
जिला स्तरीय विजेताओं का My Bharat Portal पर पंजीयन अनिवार्य है। गत वर्ष प्रतिभागिता कर चुके युवा इस वर्ष सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रतिभागियों को पंजीयन रसीद, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालय/विद्यालय के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन कर कार्यालय में फॉर्म जमा कर सकते हैं।


