भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर "जनजातीय गौरव दिवस 2026" का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहद में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक गोहद श्री केशव देसाई, कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, नगर पालिका गोहद अध्यक्ष श्रीमती मंजू माहौर, एसडीएम गोहद श्री विकास केमोर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धार जिले के डही में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
खास बातें
- निबंध प्रतियोगिता में श्री अतुल सिंह ने प्रथम तथा कु. रौनक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- उक्त सभी विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
- विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां और क्राफ्ट बनवाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षिका सुनीता पहाड़िया को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 01 नवम्बर 2026 से 15 नवम्बर 2026 तक आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में 12 वीं की छात्रा कु. जोसलीन ने प्रथम स्थान तथा 11वीं के छात्र श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में श्री अतुल सिंह ने प्रथम तथा कु. रौनक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां और क्राफ्ट बनवाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षिका सुनीता पहाड़िया को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बनवासी कल्याण आश्रम एवं जनजातीय सुरक्षा मंच श्री जसपाल कोरकू, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद इकाई भिण्ड के जिलाध्यक्ष श्री शिवसिंह गौड़ को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत कु. प्रज्ञा पुत्री श्री गोपाल आदिवासी, कु. धनकुरिया पुत्री श्री अमर सिंह को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत श्रीमती मनोजा, श्रीमती ज्योति, श्रीमती सरोज, श्रीमती पिंकी, श्री विपिन को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


