मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 13 नवंबर को विकासखंड छैगांव माखन के ग्राम बरूड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 153 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में 103 मरीजों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई, जबकि 15 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा टीबी के 81 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया। चर्म रोग से पीड़ित 21 तथा सर्दी-खांसी के 23 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं, 35 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा पात्र हितग्राहियों के 20 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, बीएमओ डॉ. प्रवीण बिरला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


