शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में 17 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से अडानी सोलर (मुंद्रा सोलर पीवी लिमिटेड) द्वारा कैंपस ड्राइव आयोजित किया जाएगा। चयनित युवाओं को गुजरात के कच्छ स्थित कंपनी में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

कैंपस ड्राइव में 18 से 28 वर्ष आयु के पुरुष अभ्यर्थी, जिन्होंने 12 वीं, आईटीआई, बीई, बीटेक, डिप्लोमा अथवा डिप्लोमा से संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किया हो, भाग ले सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 12 वीं के लिए 17 हजार 435 रुपये, आईटीआई/बीपी/केमिकल हेतु 17 हजार 978 रुपये तथा डिप्लोमा/डीएमसी के लिए 19,364 रुपये मासिक वेतन निर्धारित है। इसके अतिरिक्त 2 हजार 500 रुपये अटेंडेंस बोनस तथा 585 रुपये फूड सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

खास बातें

  • कैंपस ड्राइव में 18 से 28 वर्ष आयु के पुरुष अभ्यर्थी, जिन्होंने 12 वीं, आईटीआई, बीई, बीटेक, डिप्लोमा अथवा डिप्लोमा से संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किया हो, भाग ले सकेंगे।
  • कार्य 8 घंटे की ड्यूटी, 26 दिन कार्य एवं 3 शिफ्ट रोटेशन के आधार पर होगा।
  • अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8962728566 एवं 7999651705 पर संपर्क किया जा सकता है।

चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ एवं ईएसआईसी सुविधा, ओवरटाइम पर डबल पेमेंट, एक वर्ष बाद प्रदर्शन के आधार पर 2 हजार 800 रुपये तक वेतन वृद्धि, कंपनी कैंटीन में 45 रुपये प्रति थाली भोजन तथा 1 हजार 200 रुपये प्रतिमाह फुल एसी शेयरिंग रूम, नाश्ता एवं भोजन, जिम, स्पोर्ट्स सुविधा और निःशुल्क बस सुविधा सहित कंपनी कॉलोनी में रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्य 8 घंटे की ड्यूटी, 26 दिन कार्य एवं 3 शिफ्ट रोटेशन के आधार पर होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय आईटीआई रैवायडाना, मंडला में उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8962728566 एवं 7999651705 पर संपर्क किया जा सकता है।