मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित --

कार्यालय आयुक्त, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा 'मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27' के लिए चयन हेतु संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी की गई है. इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए तय किए गए नियमों और प्रावधानों के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

खास बातें

  • इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल [https://mpom.mp.gov.in](https://mpom.mp.gov.in) के माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • एक माह की अवधि समाप्त होने पर पोर्टल को 01 दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा और उसके बाद द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
  • वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत चयन के लिए 1-1 माह की अवधि के विभिन्न चरणों में यह चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल [https://mpom.mp.gov.in](https://mpom.mp.gov.in) के माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की पात्रता, नियम और अन्य विस्तृत शर्तें भी इसी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जिसे देखकर अभ्यर्थी पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और चरणों के संबंध में यह स्पष्ट किया गया है कि विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 01 माह तक प्राप्त होने वाले आवेदनों को फ्रीज करके प्रथम चरण में विचार किया जाएगा और चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

एक माह की अवधि समाप्त होने पर पोर्टल को 01 दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा और उसके बाद द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तभी द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जाएगा। वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत चयन के लिए 1-1 माह की अवधि के विभिन्न चरणों में यह चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके अलावा, वर्ष के लिए निर्धारित 50 सीटों पर चयन के पश्चात 10 प्रतिशत सीटों की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी तैयार की जाएगी, जिसके बाद उस वर्ष की चयन प्रक्रिया समाप्त मान ली जाएगी।

यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने या दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा, कठिनाई या तकनीकी समस्या आती है, तो वे विभागीय हेल्पलाइन नंबरों 0755-2553329, 0755-2675521, ई-मेल आईडी nodalofficerobc@mp.gov.in या अपने नजदीकी विभागीय जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह विज्ञप्ति आयुक्त महोदय द्वारा अनुमोदित है।