बड़वानी 17 अक्टूबर2026/शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला की रचना का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कोरोना काल में ऑक्सीजन की जीवन में आवश्यकता को समझ चुके लोगों के मन में प्रकृति संरक्षण की सोच को विकसित करना था। जिसके तहत जिला प्रशासन ने जन सहयोग से बड़ी संख्या में शिवकुंज सहित अन्य पहाड़ियों पर भी पौधारोपण किया वही आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा चिकित्सालय से डिस्चार्ज होने वाले मरीज को भी पौधे भेंट कर उसका महत्व बताया। विकसित शिवकुंज यहां आने वाले स्कूली बच्चों को एक और विभिन्न वनस्पति प्रजातियो को जानने का अवसर प्रदान करता है बल्कि जैव विविधता संरक्षण के प्रति भी सजग बनाता है। शहर का एकमात्र सिटी फॉरेस्ट जहां सुरक्षा के साथ-साथ ध्यान साधना आध्यात्मिक एवं फिटनेस के भी आयाम है। इसे सहजना जिला प्रशासन,नगर पालिका परिषद बड़वानी के लिए जीतना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी आमजन को भी इसकी सुरक्षा एवं संरक्षण में योगदान देना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर पोद्दार जंबो के बच्चों के द्वारा न केवल यहां समय बिताया बल्कि विभिन्न पौधों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया शिवकुंज प्रकृति की जीवंत धरोहर है। इसे सभी के सहयोग से ही हरा-भरा बनाए रख सकते हैं। सेवा संकल्प अभियान हमें सदैव जनहित के कार्य करते रहने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। इस दौरान स्कूल के श्री मौलिक पाटीदार, शिवकुंज योगा ग्रुप के सदस्य स्कूल के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
शिक्षा
सेवा संकल्प अभियान के तहत जाना शिवकुंज पर्यावरणीय पाठशाला का महत्व
Dumdaar Hindi डेस्क · बड़वानी · 17 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट


