आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की पहल पर जनसुनवाई में प्राप्त एक - एक प्रकरण का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। ग्राम पीपलखेड़ा, जिला विदिशा निवासी श्री सुरेश गिरी को सोनोग्राफी कराने में आ रही समस्या से राहत मिली। जनसुनवाई में समस्या प्रस्तुत किए जाने के बाद जिला चिकित्सालय विदिशा में उनकी सोनोग्राफी तत्काल कराई गई। समस्या सामने आते ही दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर जनसुनवाई में श्री सुरेश गिरी ने सोनोग्राफी कराए जाने से संबंधित अपनी समस्या रखी थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जिला चिकित्सालय विदिशा में तत्काल सोनोग्राफी की व्यवस्था की गई, जिससे आवेदक को राहत मिली। संवेदनशील प्रशासन की पहल से आम नागरिक को राहत जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। श्री सुरेश गिरी के प्रकरण में की गई त्वरित कार्रवाई प्रशासन की संवेदनशीलता और नागरिकों की समस्याओं के प्रति तत्परता को दर्शाती है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए की जा रही ऐसी पहल से आम नागरिकों को राहत मिल रही है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि जरूरतमंद नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न हो।