संचालनालय खेल और युवा कल्‍याण विभाग म.प्र. भोपाल एवं भारत सरकार युवा क्रार्यक्रम और खेल मंत्रालय से प्राप्‍त निर्देशानुसार 12 जनवरी 2027 को स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्‍य मे राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस क्रम में सम्‍पूर्ण प्रदेश में जिलास्‍तरीय युवा उत्‍सव का आयोजन किये जाने के निर्देश प्राप्‍त हुए।

जिलास्‍तर पर 15 से 29 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जिलास्‍तरीय युवा उत्‍सव का आयोजन आज उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया।

खास बातें

  • जिलास्‍तर पर 15 से 29 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जिलास्‍तरीय युवा उत्‍सव का आयोजन आज उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्‍य अतिथ्‍य कलेक्‍टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि श्री अशीष नागर उपस्थित थे।
  • अतिथियों द्वारा सभी विजेताओ को ट्रॉफी वितरण कर उत्‍सावर्धन किया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्‍य अतिथ्‍य कलेक्‍टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि श्री अशीष नागर उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा सभी विजेताओ को ट्रॉफी वितरण कर उत्‍सावर्धन किया गया।

जिला खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी श्री रविन्‍द्र हार्डिया ने बताया कि आयोजित जिलास्‍तरीय युवा उत्‍सव में 05 विधा, पेटिंग, कविता लेखन, लोकनृत्‍य, लोकगीत एवं नुक्‍कड नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें शुजालपुर, कालापीपल मोमन बडोदिया एवं शाजापुर से लगभग 225 खिलाडियों ने प्रतिभागिता की।

लोकनृत्‍य में सहारा पब्लिक स्‍कूल कालापीपल प्रथम, जॉयकिट स्‍कूल शुजालपुर द्वितीय व सांदपीनी विद्यालय गुलाना ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया, लोकगीत में उत्‍कृष्‍ट विद्यालय शाजापुर प्रथम, सहारा पब्लिक स्‍कूल द्वितीय स्‍थान, सांदीपनि विद्यालय गुलाना ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

नुक्‍कड नाटक में महालक्ष्‍मी ग्रुप सिमरन मितौला ने प्रथम स्‍थान, संस्‍कार पब्लिक स्‍कूल शुजालपुर, शा. विद्यालय चौमा ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया। इसी प्रकार कविता लेखन में प्रथम स्‍थान उमा नागर लडावद शाजापुर, द्वितीय स्‍थान आर्यन मीणा कालापीपल, तृतीय स्‍थान अनुज नवरंग चौमा ने प्राप्‍त किया।

इसी प्रकार चित्रकला में प्रथम स्‍थान जय सिसोदिया कालापीपल, द्वितीय स्‍थान सयैद जिशान शुजालपुर, तृतीय स्‍थान मनीषा जादौन कालापीपल ने प्राप्‍त किया।

जिला स्‍तर पर समूह विधा में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त टीम एवं एकल विधा मे प्रथम द्वितीय स्‍थान प्राप्‍त प्रतिभागी उज्‍जैन मे होने वाले संभागस्‍तरीय युवा उत्‍सव में जिले का प्रतिनिधित्‍व करेगी।