मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में जिले में ‘अपराजिता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की बालिकाओं के आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता, खेल प्रतिभा एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रशिक्षण जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में संपन्न हुआ। इनमें सिवनी शहरी, सिवनी ग्रामीण-01 एवं ग्रामीण-02, लखनादौन, घंसौर, केवलारी, बरघाट, कुरई, धनौरा एवं छपारा परियोजना क्षेत्र शामिल रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित बालिकाओं को निर्धारित अवधि में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत परियोजना स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन किया गया।‘अपराजिता कार्यक्रम’ का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने की पहल की गई।जिले में आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।
सिवनी से और
और →यह भी पढ़ें
और →खेल एवं युवा कल्याण
विकसित भारत के निर्माण के लिये युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा देश को करें समर्पित
भोपाल





