भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 02 से 20 नवंबर 2026 तक तीन चरणों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी), विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर किया जाएगा।

दो विषयों पर होगी निबंध प्रतियोगिता - प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध लेखन के लिए ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ एवं ‘मतदान का महत्व’ विषय निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर मिलेगा। वहीं जिला स्तर पर चयनित टॉप 10 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

संस्थाओं को प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश - जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल (कक्षा 9वीं से 12वीं) तथा महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों को प्रतियोगिताओं का अनिवार्य रूप से आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता के आयोजन के पश्चात निर्धारित प्रपत्र में जानकारी 15 नवंबर 2026 तक संबंधित विधानसभा के सहायक नोडल अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा