कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज ढेंगदा स्थित बालक क्रीडा परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडी छात्रों से क्रीडा परिसर के छात्रावास में मिल रही सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा निरीक्षण के दौरान खिलाडी छात्रों से चर्चा करते हुए शासन की ओर से उपलब्ध कराये गये ट्रेकसूट सहित अन्य खेल सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उन्होंने भोजन शाला और छात्रावास परिसर में कमरों का निरीक्षण करते हुए रहवास की विभिन्न व्यवस्थाएं भी देखी।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर की साफ-सफाई के साथ ही उचित प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में एसी ट्राइबल को निर्देशित किया गया। क्रीडा परिसर के ट्रेक पर विभिन्न खेलो का अभ्यास कराने के लिए उपलब्ध पीटीआई आदि के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बच्चों को दिये जा रहे भोजन का भी अवलोकन किया और मैन्यू अनुसार भोजन की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा भी खिलाडी छात्रों से चर्चा करते हुए उनके खेलों और पढाई के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में भी चर्चा की गई।