खंडवा के जवाहरगंज वार्ड क्रमांक 44 निवासी एकनाथ पिता बाबूलाल भावसार की आर्थिक स्थिति पहले कमजोर थी। आर्थिक परेशानियों के कारण उनके पास अपना पक्का मकान नहीं था। परिवार के लिए सुरक्षित एवं स्थायी आवास का सपना लंबे समय से अधूरा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सहारा वर्ष 2025–26 में एकनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के लिए आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद शासन की ओर से उन्हें आवास निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि अलग-अलग किश्तों में प्राप्त हुई।
प्राप्त सहायता राशि का उपयोग उन्होंने आवास निर्माण में किया। शासन से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपना पक्का मकान बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अब साकार हुआ पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज एकनाथ के पास स्वयं का पक्का और सुरक्षित मकान है। वर्षों से देखा जा रहा अपने पक्के घर का सपना अब साकार हो चुका है। पक्के मकान के मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित एवं स्थायी आवास के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।
हितग्राही ने बताया कि “प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में मदद की। शासन की सहायता से आज हमारा अपना सुरक्षित और पक्का घर है।” एकनाथ पिता बाबूलाल भावसार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें अपने परिवार के लिए पक्का और सुरक्षित आशियाना मिल सका।


