श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह के दौरान शुक्रवार, 25 सितंबर को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहयोगी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ये अधिकारी नगर निगम द्वारा निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों सहित चल समारोह में मार्ग पर तैनात रहेंगे।चल समारोह के लिए दो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनातश्री गणेश उत्सव चल समारोह के दौरान कमानिया गेट (दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर) से सुभाष चौक जुलूस के साथ-साथ समापन तक तहसीलदार कटनी (नगर) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अजीत तिवारी तथा सुभाष चौक से शेर चौक होते हुए आजाद चौक तक प्र. तहसीलदार कटनी (ग्रामीण) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अतुलेश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।विसर्जन स्थलों पर इन अधिकारियों की लगी ड्यूटीगाटर घाट एवं मोहन घाट विसर्जन कुंड के लिए तहसीलदार कटनी (नगर) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अजीत तिवारी रहेंगे।
सहयोगी अधिकारियों के रूप में श्री अनुभागीय अधिकारी ग्रा.यां.से. श्री राकेश कुमार जैन, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग श्री विवेक श्रीवास्तव और वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी श्री संत कुमार त्रिपाठी को अलग-अलग पालियों में तैनात किया गया है। छपरवाह घाट एवं बिलगवां घाट विसर्जन कुण्ड के लिए तहसीलदार भू-प्रबंधन कार्यालय कटनी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री मुन्ना लाल तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि सहयोगी अधिकारियों में श्रम पदाधिकारी श्री बी.के. मिश्रा, सहायक कोषालय अधिकारी श्री जय कुमार बोहद और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री पियूष शुक्ला शामिल हैं। मसुरहा घाट एवं माई नदी विसर्जन कुंड की जिम्मेदारी तहसीलदार कटनी (ग्रामीण) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अतुलेश सिंह को दी गई है। सहयोगी अधिकारी सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड श्री पवन मरकाम और सहायक संचालक कृषि श्री रामनाथ पटेल रहेंगे।
बाबा घाट विसर्जन कुंड के लिए सहायक नायब तहसीलदार भू-प्रबंधन कार्यालय कटनी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री चंद्रभान सिंह तथा सहयोगी अधिकारियों के रूप में महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती ज्योति सिंह, सिविल सर्जन पशु चिकित्सा सेवा डॉ. सुमन्त वर्मा और सहायक यंत्री (विद्युत) लोक निर्माण विभाग (भवन) पीआईयू श्री सानू मजूमदार की ड्यूटी लगाई गई है।
सिमरार नदी रपटा (जुहिला) घाट विसर्जन कुंड पर नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी तथा सहयोगी अधिकारी कार्यपालन यंत्री स्वा. यांत्रिकी सेवा श्री पवन कुमार गुप्ता, सहायक यंत्री पीएचई श्री संकेत सुहाने और उपयंत्री पीआईयू श्री राजेश कुमार गुप्ता रहेंगे।
पीरबाबा नदी एवं हनुमान घाट के दोनों ओर बनाए गए विसर्जन कुंडों के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी श्री बृज बिहारी दुबे तथा सहयोगी अधिकारी सुश्री नम्रता पांडे, प्र. सहा. यंत्री विद्युत/यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग श्री अक्षय साहू और कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री प्रलेश बमनिया तैनात रहेंगे।
बजरंग कॉलोनी स्थित घाट के विसर्जन कुंड के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी श्रीमती साक्षी शुक्ला तथा सहयोगी अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सूरज बैगा, जिला संयोजन आदिम जाति कल्याण श्री विमल चौरसिया और जिला समन्वयक एसबीएम जिला पंचायत कटनी श्री कमलेश सैनी रहेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास बनाए गए विसर्जन कुंड की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी श्री आकाश नीरज को दी गई है।
सहयोगी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री सचिदानंद पाण्डेय, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री यशवर्धन कुरील और उपयंत्री पीआईयू श्री परवत सिंह रहेंगे।कटाये घाट एवं अमीरगंज तालाब में विसर्जन प्रतिबंधित कटाये घाट एवं अमीरगंज तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।
यहां नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी श्रीमती आवंतिका तिवारी तथा सहयोगी अधिकारी जिला खेल अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार और जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रेम नारायण तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी विसर्जन स्थलों पर सहयोगी अधिकारियों की ड्यूटी प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे, दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तथा शाम 7 बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक अलग-अलग पालियों में निर्धारित की गई है।रिजर्व अधिकारियों की भी व्यवस्था आकस्मिक आवश्यकता के लिए श्री रूपेन्द्र सिंह मरावी, जिला कोषालय अधिकारी तथा श्री प्रदीप यादव, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को रिजर्व अधिकारी के रूप में रखा है।एसडीएम को पृथक ड्यूटी लगाने के निर्देशआदेश में एसडीएम कटनी (ग्रामीण क्षेत्र), विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा को अपने-अपने अनुभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पृथक से कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाने तथा समय-समय पर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री गणेश प्रतिमा चल समारोह एवं विसर्जन कुंड की संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार पटेल, उपखंड मजिस्ट्रेट कटनी एवं नगर निरीक्षक पुलिस कटनी रहेंगे। दोनों अधिकारियों द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

