महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला आगर मालवा द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अपराजिता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी छात्रावास में 7 दिवसीय आत्मरक्षा (Self Defence – Martial Arts) प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितम्बर 2026 से 26 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 120 बालिकाएं सहभागिता कर रही हैं।
अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री शावन ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवं ब्लैक बेल्ट, द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट्स की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके साथ सुश्री अंजली चौहान, नेशनल मेडलिस्ट एवं ग्रीन बेल्ट, तथा सुश्री जया सुमन, नेशनल प्लेयर एवं ऑल इंडिया चैंपियन, द्वारा भी बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने, खतरे को पहचानने, सतर्क रहने, आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने तथा आवश्यकता के समय आत्मरक्षा की तकनीकों का उपयोग करने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम
प्रशिक्षण में बालिकाएं विभिन्न मार्शल आर्ट्स तकनीकों का नियमित अभ्यास कर रही हैं तथा प्रशिक्षकों द्वारा उनकी तकनीक एवं अभ्यास में आवश्यक सुधार भी कराया जा रहा है।


