भगवान भगवान बिरसा मुंडा 151वीं की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के गौरवशाली योगदान, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की भूमिका से विद्यार्थियों को परिचित कराना और उनमें सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. गौहर हुजैफा खान, युवा उत्सव प्रभारी कविता परविंदा एवं जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. मनीष प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सतना से और
और →यह भी पढ़ें
और →खेल एवं युवा कल्याण
विकसित भारत के निर्माण के लिये युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा देश को करें समर्पित
भोपाल


