को ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवी संस्थाओं एवं संगठनों, आम नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि, अवार्ड, पुरस्कार एवं पदक प्राप्त करने वाले नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में प्रातः 9 बजे सभी सहभागी निर्धारित सभास्थल पर एकत्रित होंगे। प्रातः 9 से 9:45 बजे तक देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः ठीक 9:45 बजे प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की जाएगी।

दिल्ली में सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिस मशाल से सेवा ज्योति प्रज्वलित होगी, उसी से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की सेवा ज्योति मशालों को प्रज्वलित किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उपस्थित नागरिक सेवा ज्योति मशाल लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्थान करेंगे।

विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी सेवा ज्योति यात्रा

विधानसभा स्तर पर सेवा ज्योति यात्रा का नेतृत्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। यात्रा में सबसे आगे रथ रहेगा, जिसके ठीक पीछे प्रज्वलित सेवा ज्योति मशाल लेकर नागरिक चलेंगे तथा उनके पीछे स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे। यात्रा में शामिल नागरिकों के हाथों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शित करने वाले प्लेकार्ड एवं बैनर रहेंगे।

सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी, सेवा और संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

विकसित भारत के संकल्प पर केन्द्रित होंगे सेल्फी बूथ

विकसित भारत संकल्प सभा स्थल पर विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पर केन्द्रित सेल्फी बूथ भी बनाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैकड्रॉप, स्क्रीन, एलईडी, साउंड सिस्टम, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था सहित सुरक्षा, पार्किंग और संभावित अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।